फिल्म थ्री ईडियट्स का डिलीवरी सीन, ट्रेन में दोहराया गया, चलती ट्रेन में पडोसी सीट वाले ने करवाया सुरक्षित प्रसाव

थ्री ईडियट्स फिल्म में आमिर खान ने घर पर वीडियो कालिंग कर सुरक्षित प्रसव करवा था। वही ऐसा ही वाक्या चलती ट्रेन में हाकीकत में देखने को मिला।

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

फिल्म थ्री ईडियट्स का डिलीवरी सीन, ट्रेन में दोहराया गया, चलती ट्रेन में पडोसी सीट वाले ने करवाया सुरक्षित प्रसव

थ्री ईडियट्स फिल्म में आमिर खान ने घर पर वीडियो कालिंग कर सुरक्षित प्रसव करवा था। वही ऐसा ही वाक्या चलती ट्रेन में हाकीकत में देखने को मिला। जिसमें अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने अपनी पडोस की सीट में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। इसके लिए उसने वीडियो काल कर डाक्टर से सलाह भी ले रहा था।

जानकारी के अनुसार सम्पर्क क्रांति एक्सपे्रस में दिल्ली से सागर जा रहे लैब टेक्नीशियन सुनील प्रजापति को ट्रेन में डिलीवरी करवानी पड़ी। सुनील ने बताया कि ट्रेन मथुरा के नजदीक पहुंची होगी तभी सामने वाली सीट पर लेटी एक महिला जोर-जोर से कराहने लगी। महिला के भाई ने सुनील को बताया कि वह गर्भवती है। वहीं महिला ने सुनील को बताया कि डाक्टर ने डिलीवरी की तारीख 20 जनवरी बताई थी। इस पर सुनील समझ गया और डाक्टर को फोन लगाकर उनसे वीडियो कालिंग में निर्देश लेता गया और उसे फालो कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवा दी।

उक्त लैब टेक्नीशियन सुनील प्रजापति सागर के रेलवे अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है। सुनील के इस तरह के कार्य की जानकारी होने पर केन्द्रीय रेल मंत्री प्यूष गोयल ने तारीफ की। ट्रेन में प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

Full View Full View Full View

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की प्रक्रिया में मैसेज अटका रहे रोड़ा

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News