एमपी में ऐसे आम के पेड़ जिनकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं 4 गॉर्ड और 6 कुत्ते

Miyazaki Mango Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में दो आम के पेड़ हैं जिसकी सुरक्षा के लिए 4 गॉर्ड और 6 कुत्ते तैनात हैं

Update: 2022-06-26 09:55 GMT

Miyazaki Mango Jabalpur News: आपने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, नेताओ और बिज़नेस मेन के सिक्योरिटी के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है, एमपी के जबलपुर में दो आम के पेड़ हैं जिसकी सुरक्षा के लिए 4 गॉर्ड और 6 कुत्ते तैनात हैं। और भाई हो भी क्यों न ये सामान्य आम के पेड़ नहीं है। ये एक खास किस्म के आम के पेड़ हैं। यह पेड़ इन दिनों सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में..

दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कपल रानी परिहार और संकल्प परिहार ने अपने बगीचे में लगे के दो आम पेड़ों के लिए 4  स्कियोरिटी गॉर्ड और 6 कुत्तो की तैनाती करवाई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दुनिया का सबसे महंगे आम की प्रजाति के पेड़ हैं। इसको मियाज़ाकि आम (Miyazaki mango) कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2.70 रुपय लाख प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। 

जब इस विदेशी आम के बारे में खबर फैलने लगी तो संकल्प के बगीचे में चोर, आम के पेड़ के पौधों की चोरी करने के लिए घुसने लगे। इसलिए उनको पेड़ के पौधों की सुरक्षा के लिए यह इंतजाम करना पड़ा। 

संकल्प ने कुछ सालो पहले इन्हे अपने बगीचे में लगाया था। तब उन्हें यह नहीं पता था की यह मियाज़ाकि आम (Miyazaki mango) के पौधे हैं। 

जब संकल्प से पुछा गया कि उन्हें यह पेड़ के पौधे कहाँ से मिले तो परिहार ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कुछ साल पहले चेन्नई जाते समय वह एक ट्रेन में एक व्यक्ति से मिले, जिसने उन्हें कुछ मियाज़ाकी आम के पौधे दिए। तब भी उनको यह नहीं पता था कि यह मियाज़ाकि प्रजाति का पेड़ है। बाद में जब उन्होंने रिसर्च की तो उनको यह सच्चाई पता चली। मतलब भाई ट्रैन में मिले अनजाने आदमी ने तो संकल्प परिहारकी मानो किस्मत चमका दी। अपने साथ भी कभी ऐसा हो जाये तो मजा ही आ जाये..

Miyazaki Mangoes: क्या है इसकी खासियत?

जापानीज मियाज़ाकि आम दुनियां की सबसे महंगी आम की प्रजाति है। इसे विदेशो में 'एग्स ऑफ सनशाइन' भी कहा जाता है। इसका नाम जापान के मियाज़ाकि शहर के ऊपर पड़ा है, जहाँ इसकी ज्यादा पैदावार होती है। सामान्य तौर पर यह आम लगभग 350 ग्राम के होते हैं। 

मियाज़ाकि आम एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। 

Tags:    

Similar News