IIT के इंजीनियर प्रदेश के स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे गणित और विज्ञान : MP News

IIT के इंजीनियर प्रदेश के स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे गणित और विज्ञान भोपाल। कोरोना काल में शुरू हुई आनलाइन पढ़ाई में नया आयाम जुड गया है। बुधवार

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

IIT के इंजीनियर प्रदेश के स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे गणित और विज्ञान

भोपाल। कोरोना काल में शुरू हुई आनलाइन पढ़ाई में नया आयाम जुड गया है। बुधवार से साम 4 से 5 बजे तक आनलाइन के माध्यम से पढ़ाया जायेगा। 6 से 8 तक के बच्चों को IIT के इंजीनियर हर बुधवार को पढ़ाएंगे। IIT के इस प्रसारण को दूरदर्शन पर अभिभावक, शिक्षक तथा छात्र देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इसकी शुरूआत की जा रही है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इसकी निगरानी की जायेगी। प्रदेश सरकार इसे नये विकल्क की तरह देख रही हैै। छात्रों को इससे लाभ मिले सरकार का यही उद्देश्य है। जानकारी के अनुसार IIT इंदौर के छात्रों द्वारा इसे तैयार किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को आनलाइन माध्यम से गणित तथा विज्ञान विषय पढ़ाया जायेगा।
ऑनलाइन प्रसारण कार्यक्रम की शुरुआत 13 जनवरी दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह भी पढ़े : श्री महाकाल विकास योजना को मंजूरी, CM Shivraj ने उज्जैन को दी 500 करोड़ की सौगात

साथ ही इसे यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा। उसकी निगरानी राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा की जाएगी। इस ऑनलाइन कार्यक्रम को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा तैयार किया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा मिली जानकारी के आनुसार वही अन्य दिन आनलाइन क्लास के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसके सम्बंध में बताया गया है कि कक्षा 8 सुबह 11 से 11.30 तक, कक्षा 7 को 11.30 से 12 बजे तक, वही कक्षा 6 को 12 बजे से 12.30 तक पढाया जायेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इसी जानकारी दे कर परिजनो, शिक्षकों तथा छात्रों से लाभ लेने की अपील भी की है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official करिये Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram 
Twitter Telegram | Google News

Similar News