Rustamji Award: प्रदेश के गृहमंत्री का बड़ा ऐलान, पुलिस कर्मियों को फिर मिलेगा रुस्तमजी पुरस्कार

Rustamji Award Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाने एवं बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा रूस्तम अवार्ड।

Update: 2022-07-08 00:56 GMT

MP Latest News: पुलिस कर्मियों के बेहतर काम का सरकार न सिर्फ अब लेखा-जोखा करेगी बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों को रूस्तमजी अवार्ड (Rustamji Award) से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। अवार्ड को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने ऐलान किया है। जिसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने तथा बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मी इस अवार्ड के पात्र होगे।

बंद हो गया था यह अवार्ड 

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यह अवार्ड पूर्व में पुलिस कर्मियों को दिया जाता था। पिछले दो वर्षो से रुस्तमजी पुरस्कार बंद था। अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। जिससे अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी इस अवार्ड को प्राप्त कर सकें।

61 पुलिस कर्मियों को मिलेगा यह अवार्ड

प्रदेश के 61 पुलिसकर्मियों को रूस्तमजी अवार्ड दिए जाने की घोषणा गृहमंत्री ने की है। इसके लिए तीन कैटेगरी भी बनाई जा रही है। गृहमंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि जल्द ही पुरस्कार देने की तारीख तय कर अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस तरह मिलेगा पुरस्कार

रूस्तमजी पुरस्कार के तहत पहला अवार्ड 5 पुलिस कर्मियों को परम विशिष्ट पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें 5 लाख रूपये नकदी पुरस्कार की राशि दी जाएगी।

दूसरा परस्कार 6 पुलिस कर्मियों को अतिविशिष्ट अवार्ड दिया जाएगा। जिसमें 2 लाख रूपये की नकदी राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

तीसरा पुरस्कार 50 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट श्रेणी का आवार्ड दिया जाएगा। जिसमें 50 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएगें। तो वही 61 पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News