खुशखबरी! एमपी के विभागों में रिक्त पड़े 1 लाख पदों पर जल्दी ही शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, विभागवार बन रही कार्ययोजना

MP Government Job Latest News Updates: मध्यप्रदेश में रिक्त 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है।

Update: 2022-08-25 14:37 GMT

MP Government Job Latest News Updates: मध्यप्रदेश में रिक्त 1 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग अन्य सारे विभागों के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार करने में जुटा हुआ है। सरकार की मंशा है कि विभागवार कार्य योजना तैयार कर भर्ती की प्रक्रिया जल्दी से जल्दी शुरू की जाए। वही जानकारी मिल रही है कि अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के पदों की अलग से जानकारी मांगी गई है। सभी विभागों में विधिवत भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी तौर पर पूर्ण हो। इस दिशा में सामान्य प्रशासन विभाग जुटा हुआ है।

ऐसे होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार जल्दी ही शुरू होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य प्रशासन विभाग रिक्त पद और भर्ती नियम के आधार पर जानकारी तैयार करा रहा है। यह पूरी भर्ती की प्रक्रिया प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराई जाएगी।

इन विभागों को प्राथमिकता

भर्ती प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले उन विभागों में भर्ती की जाएगी जिनके कार्य कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए बताया गया है कि गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग में प्राथमिकता के आधार पर भर्तियां होंगी।

इसी के साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पहले से ही 365 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने का प्रस्ताव भेज चुका है। विकासखंड स्तर पर इन कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती की जानी है। क्योंकि खाद्यान्न वितरण और आपूर्ति के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को परेशानी होती है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभाग वार भर्ती की जाएगी।

कर्मचारी संगठन की मांग

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने मांग करते हुए कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले अस्थाई और संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। इसके पश्चात शेष बचे पदों पर भर्ती की जानी चाहिए। साथ ही संगठन द्वारा यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार अस्थाई कर्मियों को नियमित करने या फिर नियमित वेतनमान देने के निर्देश दिए हैं। जिसका पालन होना चाहिए।

Tags:    

Similar News