एमपी: 24 जून तक आयोजित किये जाएंगे भर्ती कैंप, Reliance Industries-Adani Group जैसी संस्थानों में होगा प्लेसमेंट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।

Update: 2023-06-18 17:03 GMT

MP Rojgar Mela 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े (Satna District Panchayat CEO Dr. Parikshit Jhade) ने जानकारी दी है कि सतना जिले (Satna District) के 6 विकासखण्डों के जनपद पंचायत सभागार कक्ष में आईएसएस फैसिलिटी सर्विसेस इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड मुम्बई (ISS Facility Services India Private Limited Mumbai)  द्वारा सुरक्षा जवान/हाउस कीपिंग की भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

यहां इतनी तारीख को होगा भर्ती कैंप का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें 19 जून को विकासखण्ड नागौद, 20 जून को उचेहरा, 21 जून को मैहर, 22 जून को अमरपाटन, 23 जून को सोहावल तथा 24 जून 2023 को मझगवां विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सुरक्षा जवान/हाउस कीपिंग की भर्ती के लिए कैम्प आयोजित किया जायेगा।

जानें पात्रता के बारे में 

अगर पात्रता की बात की जाए तो सुरक्षा जवान के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई 170 सेमी तथा हाउस कीपिंग के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता निरक्षर से 12वीं तक निर्धारित है। भर्ती संस्था का प्लेसमेंट अपोलो टायर्स, रिलायंस इण्डस्ट्रीज, इन्टेक फार्मा और अडानी ग्रुप में किया जायेगा। भर्ती पूर्ण रूप से निःशुल्क है।

Tags:    

Similar News