Mandi Bhav: मंडी में डॉलर चना व मूंग के दाम हुए कमजोर, तुअर के रेट में आई जबरदस्त गिरावट

Mandi Bhav: मण्डी में प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में आए उतार और चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के दाम यहां पर उपलब्ध हैं।

Update: 2023-03-16 12:29 GMT

Mandi Bhav: मण्डी में प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में आए उतार और चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के दाम यहां पर उपलब्ध हैं। यहां आपको अनाज, सब्जी, दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों, फल व अन्य अनाजों के आज के दाम क्या रहे इसकी सही जानकारी मिलेगी। इंदौर मंडी में आज डॉलर चना के दाम में जहां कमी देखने को मिली तो वहीं फल व सब्जियों के रेट में भी उतार चढ़ाव बना रहा। इसके साथ ही तुअर के दाम में भी जबरदस्त गिरावट नजर आई।

अनाज के यह रहे भाव

इंदौर मंडी में आज तुअर के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मंडी में अनाज के भाव यह रहे। सोयाबीन 1300 से 5330, गेहूं 1600 से 2503, गेहूं सुजाता 2440, मक्का 2011, डॉलर चना 3385 से 10080, देसी चना 2500 से 6060, चना कांटा 2600 से 7205, मसूर 1700 से 5060, मूंग 5555, मूंग एवरेज 4650 से 5200, तुअर 2200 से 6000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3950 से 6965, तुअर कर्नाटक 3940 से 7550, निमाड़ी तुअर 3750 से 7250, सरसों 5570, सरसों निमाड़ी 3720 से 5060, उड़द बोल्ड 5760, उड़द मीडियम के दाम 3820 रुपए रहे।

मंडी सब्जी भाव

इंदौर मंडी में सब्जियों के दामों में भी उतार चढ़ाव बना रहा। आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे। कद्दू 400 रुपए से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पपीता 1000 से 3000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च 800 से 1500 और टेंसी के दाम 300 से 700 रुपए रहे। जबकि फलों में सेब 2000 से 8000, केला के भाव 800 से 2400 रुपए नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1200 रुपए, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 700 से 900, छांटन आलू 200 से 600 रुपए रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 900 से 1100, सुपर प्याज 750 से 900, एवरेज प्याज 700 से 900 पर रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के दाम 500 से 1500 रुपए रहे। मण्डी के उपरोक्त सभी भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान किए गए हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News