MP : अब शुरू हुई गलन वाली ठंड, शीत लहर चली, पाला पड़ने की आशंका

MP Weather Report : आसमान में छाये बादलों के कारण बीते कुछ दिनों से ठंड गायब थी लेकिन एक-दो दिन मौसम फिर परिवर्ति होने लगा और गलन वाली ठंड

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

अब शुरू हुई गलन वाली ठंड, शीत लहर चली, पाला पड़ने की आशंका

MP Weather Report : आसमान में छाये बादलों के कारण बीते कुछ दिनों से ठंड गायब थी लेकिन एक-दो दिन मौसम फिर परिवर्ति होने लगा और गलन वाली ठंड शुरू हुई है। वहीं शीतलहर भी शुरू हो गई है, दिन में भी गलन एहसास होने लगा है। देखा जा रहा है कि हवाओं का रुख उत्तरी होते ही मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को रीवा, सीधी, सतना, शहडोल सहित आसपास के अन्य जिलों में शीतलहर चली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड के तेवर अभी और तीखे होने के असार हैं। इस दौरान MP के ग्वालियर, चंबल, सागरए रीवा संभाग के जिलों में कहीं.कहीं पाला पड़ने की भी आशंका है। मंगलवार को पूरा विंध्य शीतलहर व गलन की चपेट में रहा।

Full View Full View Full View

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही सोमवार के अधिकतम तापमान ;23.6 डिग्री से. के मुकाबले 0.7 डिग्री से. कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन सोमवार के न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बताया गया है कि पिछले एक माह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक.रुक कर बर्फबारी होती रही है। इस वजह से उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश : ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, ओला-पाला के साथ पड़ेगी गलन भरी ठंड

MP Weather Report

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से वातावरण में नमी काफी कम है। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। हवा की रफ्तार भी लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से जहां रात में ठंड बढ़ गई है। दिन में भी सिहरन महसूस होने लगी है। जानकारी अनुसार अभी दो दिन में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट होने के आसार हैं। बुधवार को भोपाल, इंदौर, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया में सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। साथ ही ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर में शीतलहर चलने के आसार हैं। इस इन जिलों में कहीं.कहीं पाला भी पड़ सकता है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official करिये Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram 
Twitter Telegram | Google News

Similar News