Jabalpur NIA Raid: '1 दर्जन IPS अफसर, 200 जवानो का पुलिस बल', जबलपुर में 7 जगह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की बड़ी रेड

Advocate A Usmani House NIA Raid, Jabalpur NIA Raid News In Hindi: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर में अचानक भारी पुलिस बल देख लोग चकित हो गए। NIA ने सुबह सात जगहों पर रेड मारा है।

Update: 2023-05-27 04:54 GMT

Advocate A Usmani House NIA Raid, Jabalpur NIA Raid News In Hindi: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जबलपुर में अचानक भारी पुलिस बल देख लोग चकित हो गए। NIA ने सुबह सात जगहों पर रेड मारा है। जिसमे भारी पुलिस बल का उपयोग किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई टेरर फंडिंग के संबंध में की है। इसको लेकर अभी तक को ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है।

Advocate A Usmani House NIA Raid

जानकारी के अनुसार जबलपुर में बड़ी ओमती स्थित एडवोकेट ए उस्मानी के घर पर भी NIA के अधिकारियों ने छापा मारा है। बताया जा रहा है  शनिवार की सुबह देश की राजधानी दिल्ली और भोपाल से करीब एक दर्जन आईपीएस अफसर और 200 पुलिसकर्मियों की टीम उस्मानी के घर पर पहुंची। सुबह-सुबह इतना पुलिस बल देख इलाके में सनाका छा गया। 

छापेमारी के दौरान अधिवक्ता उस्मानी के घर के कुछ सदस्यों को हिरासत में भी लेने की खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने सर्च वारंट के साथ यह छापा मारा है। इसमें एक डाक्टर सहित जबलपुर के अन्य छह स्थानों पर भी छापेमारी की खबर है। यह मामला विदेसी फंडिंग को लेकर बताया जा रहा है। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अफसरों ने अधिवक्ता उस्मानी के घर के आसपास के रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया है। बताया जा रहा है की अधिकारियों की टीम उस्मानी के परिवार वालों से पूछताछ कर रही हैं। इसी के साथ ही जबलपुर के खान क्लासेज एवं मकसूद कबाड़ी पर भी एनआईए की टीम ने छापा मारा है। इस छापेमारी से इलाके में अफरातफरी की स्थिति है। 

कमरों की तलाशी कर रही टीम

NIA के अधिकारी उस्मानी के घर के कमरों की तलाशी कर रहे हैं। अधिकारी उस्मानी के घर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मिली जानकारी के के अनुसार जांच एजेंसी के अधिकारियों को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि, उन दस्तावेजों में क्या है, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

बताया जा रहा है की उस्मानी के परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल को NIA ने एक जगह जमा करवा दिया है। तो इसी के साथ ही किसी भी सदस्य को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।  NIA के अधिकारियों ने इस छापेमारी को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 

Tags:    

Similar News