MP Weather Forecast: इन 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानिए वेदर अपडेट
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बारिश का दौर जारी है।;
Weather Update
MP Weather Alert, MP Mausam Ki Jankari: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को आसमान साफ़ रहा तो वहीं कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस वक्त कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाको में भरी वर्षा हो सकती है।
अगले 24 घंटो के दौरान यहां भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, शिवपुरी, रायसेन, बालाघाट, सागर जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। तो वहीं मौसम विभाग ने रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में गरज-चमके साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान लगाया है।
इस वक्त प्रदेश के कई जिलों में भरी बारिश हो रही है, हालांकि मौसम वैज्ञानिको की माने तो मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की तरफ खिसकने के चलते प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की वजह से आगामी दिनों में बारिश धीरे धीरे कम होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों के दौरान एमपी में वर्षा गतिविधियों की तीव्रता में कमी की संभावना है। वहीं, अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा गतिविधियों से साथ आकाशीय बिजली और गरज चमक की स्थिति बनी रहेगी।