MP Weather Forecast: 5 अगस्त के बाद प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले एक सप्ताह से मानसून (Monsoon) ने विराम ले रखा है।

Update: 2022-08-03 10:43 GMT

MP Weather Forecast News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले एक सप्ताह से मानसून (Monsoon) ने विराम ले रखा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के मानसून की तराई में ऊंचाई पर चले जाने के कारण वर्षा की गतिविधियां कम हो गई हैं। जिसके चलते उमस और गर्मी बढ़ गई है। हालांकि यह ब्रेक जल्द ही समाप्त हो सकता है।  एक बार फिर मध्य प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू होने के आसार है।

यहां पड़ सकती है बौछारें

मौसम विशेष्यज्ञों के अनुसार इस वक्त उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस मौसम प्रणाली से मिल रही नमी के कारण उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसके तहत बुधवार और उसके बाद शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, रीवा, इंदौर, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

5 अगस्त के बाद बारिश के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने मीडिया एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के बन जाने से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में पांच अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में कुछ तेजी आने की संभावना बन रही है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके शक्तिशाली होने पर मानसून ट्रफ के भी एक बार फिर नीचे आने के आसार हैं। उन्होंने बताया इसके चलते पांच अगस्त से एमपी में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने लगेगी। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

आगे कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं है। इस कारण अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी रहेगी। बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) विकसित हो रहा है, जिससे चार व पांच को वर्षा की संभावना बनेगी। प्रदेश भर में हल्की वर्षा के साथ मानसून पर लगा ब्रेक हटेगा।

Tags:    

Similar News