MP State Level Teacher Award 2022: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे प्रदेश के कई शिक्षक, रीवा से इनका नाम शामिल

MP News: चयनित शिक्षकों को राज्य मंत्री श्री परमार ने बधाई दी है।

Update: 2022-09-04 09:15 GMT

MP State Level Teacher Award 2022: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के चयनित 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 (State Level Teacher Award 2022) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 (Teachers Day) को आयोजित होगा। स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को राज्य मंत्री श्री परमार ने बधाई दी है।

दो श्रेणी में हुआ है चयन

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए कुल 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें प्राथमिक श्रेणी में आठ तथा माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षकों के नाम भी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है। जिसमें रीवा जिले के मार्तंड विद्यालय के एक शिक्षक का नाम भी शामिल है।

प्राथमिक श्रेणी

शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा प्रा० शि० शा०प्र०शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर।

के.के. कुल्मी, शा.क.मा.वि. दशहरा मैदान उज्जैन।

विपिन कुमार फौजदार, स.शि. शा.प्रा. शाला सलगापुर, संकुल शा.उ.मा.वि. शाहपुर।

केशरी प्रसाद तिवारी, प्र.अ., शा. पूर्व मा.वि. मार्तण्ड, रीवा।

अरुण कुमार पटेरिया, प्रा.शि.. शा.मा. शाला चिकटा।

शिक्षिका श्रीमती सरिता सिंह, प्रा.शि. शा.प्रा. शाला बालक।

घनश्याम प्रसाद यादव, मा.शि. शा.क.प्रा. आश्रम शाला चिकार मण्डला।

आशाराम कुशवाहा, प्रा.शि., शा.प्रा. शाला मदनपुर जिला टीकमगढ़ का चयन किया गया है।

माध्यमिक श्रेणी

सुधाकर पाराशर, प्राचार्य, शा. सुभाष उत्कृष्ट , उ.मा.वि. शिवाजी नगर, भोपाल।

विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि. उत्कृष्ट, उ.मा.वि. विदिशा।

जगदीश गुजराती, मा.शि., शा. उत्कृष्ट, उ.मा.वि. बडवानी।

श्रीमती ज्योत्सना मालवीय, मा.शि.. शा. हाईस्कूल हुडा।

भूपेन्द्र कुमार चौधरी, मा.शि. शा.उ.मा.वि. चिमनाखोरी, सिवनी।

सुश्री सारिका घारू, मा.शि. शा. उ.मा.वि. सॉडिया का चयन किया गया है।

Tags:    

Similar News