MP Police Constable Vacancy 2022: एमपी के गृहमंत्री का ऐलान, नियमों के बदलाव के साथ फिर होगी पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदो पर भर्ती, जानें क्या हैं नए रूल्स?

MP Police Constable Bharti 2022 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police Constable Vacancy) को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है।

Update: 2022-11-18 06:00 GMT

MP Police Constable Bharti 2022 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police Constable Vacancy) को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। गृहमंत्री के कहे अनुसार आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में करीब 7500 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है। वही बताया कि पूर्व में 6000 पदों पर भर्ती हो चुकी है। जिसके परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। केवल फिजिकल परीक्षा बाकी है। फिजिकल की परीक्षा पूरी होते ही 6000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद अगली भर्ती पर सरकार का पूरा फोकस होगा।

बदले गए कुछ नियम

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के नियमों में कुछ परिवर्तन किया गया है। पीईटी शारीरिक दक्षता परीक्षा मैं अब परिवर्तन करते हुए निश्चित किया गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फ़ीसदी अंक लिखित परीक्षा के और 50 फ़ीसदी अंक पीईटी होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि जो जितनी बढ़िया फिजिकल टेस्ट देगा उसे उतनी ज्यादा मार्क्स मिलेंगे और सिलेक्शन की संभावना भी इसी आधार पर आगे बढ़ जाएगी।

वर्ष 2020 में हजार कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए हर शारीरिक परीक्षा के लिए मापदंड तय किए गए थे। जिसमें 2 मिनट 45 सेकंड में 800 मीटर की दौड़, दशमलव 2 ही 6 किलोग्राम का गोला 19 फुट तक फेंकना, 13 फीट की लंबी कूद का प्रावधान रखा गया था।

लेकिन अब इस में परिवर्तन किया गया है आने वाली अगली भर्ती में कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जो जिस हिसाब से प्रतियोगिता पूरी करेगा उस तरह के अंत निर्धारित किए जाएंगे।

साथ ही बताया गया है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा में जो फेल हो जाएंगे उन्हें शारीरिक परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिलेगा। इसके पूर्व दोनों ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाता था।

Tags:    

Similar News