MP में चुनाव से पहले 27 IAS अधिकारियों के तबादले, आपके जिले में कौन आया, फटाफट देखें लिस्ट

MP IAS Transfer List, MP DM Collector Transfer List November 2022: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रशासनिक अधिकारीयों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर कर रही है।

Update: 2022-11-08 10:19 GMT

mp ias transfer list

MP IAS Transfer List, MP Collector Transfer List November 2022: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रशासनिक अधिकारीयों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर कर रही है। रविवार रात को ही सरकार ने कई अधिकारियों और 97 नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी तो वहीं राज्य सरकार ने सोमवार रात को 15 जिलों के कलेक्टर समेत 27 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैँ।

इनमें इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को एमडी एकेवीएन बनाया गया है। इंदौर की कमान अब जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी को सौंपी गई है। उनके स्थान पर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। सौरभ कुमार छिंदवाड़ा में कलेक्टर हैं।

बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर भेजा गया है। सीहोर में अब तक चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर थे, उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोड में बतौर सचिव पदस्थ किया है। वहीं, देवास कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला को हाउसिंग बोर्ड में कमिश्नर बनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को होने वाली है। उससे पहले जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इन जिलों के कलेक्टर बदले- देवास, जबलपुर, इंदौर, उमरिया, सीधी, धार, सीहोर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, आगर-मालवा, कटनी। वहीं लगातार हो रहें इन तबादलों को आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले 37 जिलों के डिप्टी कलेक्टर समेत 50 अधिकारियों के तबादले किए गए थें, एवं 97 नायब तहसीलदार इधर से उधर किए गए थें

MP IAS Transfer List November 2022







 






 


Tags:    

Similar News