MP Free Scooty Yojana 2023: 12वीं के टॉपरों के लिए सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा- मामा दिलाएगा स्कूटी, बच्चे बैठकर जाएंगे कॉलेज
MP Free Scooty Yojana 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मामा स्कूटी दिलाएगा। जिससे स्कूटी पर बैठकर हमारे बच्चे कालेज जा सके।;
MP Free Laptop and Scooty Yojana
MP Free Scooty Yojana 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। प्रदेश की सत्ता में बैठी मे बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर किसी को कुछ न कुछ देना चाह रहे हैं। चाहे प्रदेश की महिला हो, कर्मचारी हो सभी को प्रदेश के मुख्यमंत्री खुश करना चाह रहे हैं। प्रदेश के होनहार नौजवानों को तथा स्कूली छात्रों को प्रदेश के मुख्यमंत्री एक से बढ़कर एक तोहफा देने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मामा स्कूटी दिलाएगा। जिससे स्कूटी पर बैठकर हमारे बच्चे कालेज जा सके।
छात्रों के लिए कई योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी और चिंता का विषय है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर वह सदैव चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं उन्हें 25000 रुपए लैपटॉप के लिए दिए गए हैं। बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए उनके खाते में राशि डाल दी गई है।
वहीं उन्होंने कहा है कि 23 अगस्त को वह बच्चे जिन्होंने 12वीं में अपने स्कूल में सबसे ज्यादा नंबर लाए हैं उन बच्चों को मामा स्कूटी दिलवाए गा। ताकि स्कूटी पर बैठकर हमारे बच्चे कालेज जा सके। मुख्यमंत्री की यह घोषणा बच्चों को शिक्षा के प्रति लगन और प्रतिस्पर्धा पैदा करेगी। बच्चों में प्रथम आने और इनाम पाने की ललक बनी रहेगी।
बढ़ गई राजनैतिक सरगर्मियां
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बड़े-बड़े नेताओं का प्रदेश में दौरा शुरू हो गया है। अपने को बेहतर बताने की होड़ मची हुई है। भाजपा और कांग्रेस मे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरीब कल्याण महाअभियान के नाम से सरकार का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। वर्ष 2002 से 2023 तक की जानकारी दी है। साथ ही ने पत्रकारों से भी चर्चा की। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा पत्रकारों के इस सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव के बाद क्या करना है किसे जिम्मेदारी देनी है इसके बारे में पार्टी तय करेगी।