MP CM Laptop Yojana 2023: कितने परसेंट वालों को मिलेंगे और कब आएंगे लैपटॉप के ₹25000? जानें

MP Free Laptop Yojana 2023| MP Laptop Yojana Percentage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उन्हें उपहार मिलना चाहिए।

Update: 2023-07-12 03:44 GMT

MP Free Laptop Yojana 2023| MP Laptop Yojana Percentage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उन्हें उपहार मिलना चाहिए।

MP Laptop Yojana 2023: कब मिलेंगे पैसे?

शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा है की 26 जुलाई 12वीं कक्षा के छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। सीएम का कहना है कि 12वीं पास करने के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई में लैपटॉप की आवश्यकता होती है। ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि छात्रों की मदद की जाए। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए 25000 रुपए दे रही है।

छात्रों का बढ़ेगा मनोबल

सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि आज मध्य प्रदेश चौतरफा तरक्की की राह पर है। ऐसे में आवश्यक है कि प्रदेश के नौजवानों को भी आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। इसका उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो पढ़ाई में अव्वल है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह महत्वपूर्ण लैपटॉप जैसे यंत्र खरीद सकें। ऐसे में सरकार उनकी सहायता करेगी। जिससे छात्र तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपने अध्ययन को बढ़ाए।

12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा | MP Board Laptop Yojana 2023 Percentage

किसे मिलेगा फ्री लैपटॉप 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में बताया है कि फ्री लैपटॉप उन छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 26 जुलाई को पात्र छात्रों को लैपटॉप दिए जांएगे। सरकार इस योजना के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करना चाह रही है साथ ही छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जा रही है। इन पैसो का उपयोग कर छात्र पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीद सकते हैं।

Tags:    

Similar News