MP Board 10th-12th Result 2023: लाखो छात्रों के लिए खुशखबरी! पढाई में कमजोर, खेल में आगे रहने वालो को मिलेंगे बोनस मार्क्स

मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल से 10वीं व 12वीं के एग्जाम रिजल्ट्स में संपूर्ण आकलन करने का निर्णय लिया है।

Update: 2023-04-13 03:16 GMT

एमपी बोर्ड के लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर एमपी बोर्ड रिजल्ट में बोनस मार्क्स को लेकर है। मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल से 10वीं व 12वीं के एग्जाम रिजल्ट्स में संपूर्ण आकलन करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार10वीं के सभी विषयों में सैद्धांतिक पेपर के 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंक रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि छात्र पढ़ाई में कमजोर है और खेल, संगीत या पेटिंग में अव्वल है, तो उसके अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इस बार 10वीं-12वीं के परिणाम मई के आखरी सप्ताह में आने की उम्मीद है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाना है। 

मध्य प्रदेश में नई एजुकेशन पॉलिसी को इसी साल से लागू कर दिया गया है। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा। 12वीं में प्रायोगिक और सामान्य विषयों के लिए फार्मूला अलग है। इसमें सामान्य विषयों में 80 और प्रोजेक्ट वर्क के लिए 20 अंक दिए जाएंगे।

इसी के साथ ही प्रश्नपत्रों में त्रुटियां के चलते भी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को बोनस अंक देने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट होता नजर आ रहा है की इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सुधरेगा। 

शिक्षा मंत्री ने यह किया 

 इंदरसिंह परमार, राज्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की  10 वी 12 वीं में इसे लागू कर दिया गया है। इसमें यह भी देखा जाएगा कि बच्चे की पढ़ने में रुचि नहीं है, पर वह खेल या अन्य क्षेत्र में निरंतर उपलब्धि हासिल कर रहा है, तो उसे इसके अलग से अंक दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News