MP: बस यात्री ध्यान दें ! इस तारीख तक स्थगित रहेंगी परिवहन सेवाएँ

भोपाल/ Bhopal: मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में राहत के बावजूद अंतर राज्य बस सेवा 7 जून तक स्थगित रहेंगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने दी।

Update: 2021-06-02 08:18 GMT

भोपाल/ Bhopal: मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में राहत के बावजूद अंतर राज्य बस सेवा 7 जून तक स्थगित रहेंगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने दी। 

परिवहन मंत्री कहा कि मुख्यमंत्री\ने प्रदेश में संक्रमण की घटती पॉजिटिविटी दर एवं बढ़ते रिकवरी रेट को देखते हुए एक जून से प्रदेश में क्रमबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव  के प्रति हम लापरवाह नहीं रह सकते।  

संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूर्व से प्रतिबंधित अंतर राज्यीय बस सेवा की प्रतिबंधित अवधि 7 जून तक बढ़ा दी गई है।

इन राज्यों के लिए  प्रतिबंधित

यह सेवाएँ पहले की तरह महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इन प्रदेशों में ना तो मध्यप्रदेश की बसें जाएँगी और ना ही इन प्रदेशों से मध्यप्रदेश में बसें आएँगी।

बता दें परिवाहन सेवाएँ 7 जून तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके बाद राज्य में कोरोना महामारी की परिस्थिति को देखते हुए सेवाएँ बहाल करने के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।
 

Similar News