भूकंप के झटको से मध्यप्रदेश फिर हिला, पढ़िए पूरी खबर....

भूकंप के झटको से मध्यप्रदेश फिर हिला, पढ़िए पूरी खबर....रीवा। शनिवार-रविवार की देर रात सिवनी जिले में भूकंप के

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

भूकंप के झटको से मध्यप्रदेश फिर हिला, पढ़िए पूरी खबर….

रीवा। शनिवार-रविवार की देर रात सिवनी जिले में भूकंप के जोरदार झटको को महसूस किया गया हैं। जोरदार आवाज के साथ कंपन के बीच लोगों की नींद खुली और कड़कड़ाती ठंड में लोग जान बचाने के लिए घर से सड़कों पर निकल आए।

जानकारी अनुसार जिले में भूकंप रात 1 बजकर 45 मिनट के आसपास आया। सीसीटीवी कैमरे में भूकंप से घर हिलने की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। लोगों ने करीब 15 सेकण्ड तक धरती हिलने व भूकंप के झटके महसूस किये हैं।

शहर के सभी क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से इलाके के लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकल आग जलाकर सुबह होने का इंतजार करने लगे। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

3 महीने से लगातार आ रहे भूकंप के झटके

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लगातार जमीन के अंदर हलचल का सिलसिला जारी है। कोरोना के बीच लगातार हो रही धरती की कंपन से लोग दहशत में दिन गुजार रहे हैं। सिवनी में 3 महीनों के अंतराल में 30 से अधिक बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।

अब तक के झटकों में यह सबसे तेज बताया जा रहा है। 27 अक्टूबर को रिएक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप की 3.3 तीव्रता दर्ज की गई थी। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। लगातार आ रहे भूकंप के कारण लोगों में दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News