Lord Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ पहनेंगे ढाई लाख रुपए की पोशाक, 20 जून को निकलेगी भव्य रथयात्रा

MP News: एमपी के उज्जैन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इस्कान मंदिर में भगवान के लिए विशेष रथ बनाया गया है। जगन्नाथ जी के लिए नई पोशाक भी तैयार की जा रही है।

Update: 2023-06-15 09:00 GMT

Lord Jagannath Rath Yatra: एमपी के उज्जैन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इस्कान मंदिर में भगवान के लिए विशेष रथ बनाया गया है। जगन्नाथ जी के लिए नई पोशाक भी तैयार की जा रही है। स्नान पूर्णिमा पर भक्तों द्वारा अधिक स्नान कराने से भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए हैं। मंदिर के अंदर एकांतवास में पुजारी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए उपचार कर रहे हैं।

पोशाक बनाने में जुटे 25 कारीगर

भगवान जगन्नाथ जी के लिए नई पोशाक तैयार की जा रही है। इस पोशाक की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे कोलकाता व वृंदावन से आए करीब 25 कारीगर मंदिर में तैयार कर रहे हैं। भगवान के रथयात्रा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस दिन भगवान राजसी पोशाक धारण करेंगे। कारीगरों द्वारा बीते 25 दिनों से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलदेव जी के लिए नई पोशाक तैयार की जा रही है। जिसमें विशेष रेशम का उपयोग किया गया है। तीन रंगों की रत्न जड़ित पोशाक बनाने में तकरीबन ढाई लाख रुपए का खर्च आएगा। पोशाक के लिए मुंबई और दिल्ली से जापानी हीरे मंगवाए गए हैं। जिनका उपयोग पोशाक तैयार में किया जाएगा।

20 जून को भक्तों को देंगे दर्शन

भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 जून को भगवान स्वस्थ होंगे और रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे। करीब एक पखवाड़े बाद भक्तों को भगवान के दिव्य स्वरूप में दर्शन होंगे। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के रथ को विशेष रूप से सुसज्जित किया जाएगा। विभिन्न किस्म के फूलों का उपयोग रथ की सजावट में किया जाएगा। इस बार भगवान जगन्नाथ के रथ में घोड़े भी दिखाई देंगे। पहली बार ऐसा होगा जब रथ के अग्रभाग में अश्व दिखाई देंगे। अब तक केवल भक्त रस्सियों के सहारे भगवान का रथ खींचते थे। भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा को लेकर भक्तों में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Tags:    

Similar News