विदिशा में नई नवेली बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहम हत्या, 15 दिन पहले हुई थी शादी

Vidisha Murder News / विदिशा हत्या न्यूज़ : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में एक सनसनी खेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनो की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद महिला पहले अपेने मायके चली गई थी। हत्या के एक दिन पहले ही वह वापस अपने ससुराल आई थी। और इतना बडा कांड कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। 

Update: 2021-07-11 20:34 GMT

हत्या से चकरा गई पुलिस

विदिशा के रहने वाले सोनू की 5 और 6 जुलाई की रात हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई। बाद में जब हत्या की बात सामने आने लगी तो वह मृतक सोनू की पत्नी कृष्णाबाई ने पहले तो गुमराह करती रही बाद में पुलिस की जांच मे सारा भेद खुल गया। 

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जाता है कि हत्या कैसे हुई इस बात के बारे में कोई बता नही था। पुलिस की शंका मृतक की पत्नी की ओर था। जिस पर पुलिस ने कृष्णाबाई के मोबाइल का डिटेल निकलवाया जिकलवाये गये डिटेल में कृष्णा बाई की बात एक नम्बर पर लगातार होती थी। हत्या वाली रात भी उस नंबर पर कई बार बात हुई थी। 

मायके का निकला लोकेशन

जब नंबर का पता किया तो वह उसके मायके के पड़ोसी शुभम उर्फ कालू कहार का निकला। हत्या के दिन उसका लोकेशन भी वहीं का दिखा रहा था। ऐसे में पुलिस ने मोबइल के लोकेशन के आधार पर शुभम को पकडा और उससे पूछताछ की। जिसके बाद सारा भेद खुल गया और पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे की हत्या

ससुराल आने के बाद कृष्णाबाई ने अपने प्रेमी शुभम को फोन कर बुला लिया। रात के समय कृष्णाबाई ने प्रेमी के आने पर दरवाजा खोल दिया। और वह अंदर आ गया। महिला ने सोते हुए अपने पति सोनू का हाथ पकड लिया तो वही उसके प्रेमी ने टांगी से उसका गला काट दिया। और फरार हो गया। वही बाद में महिला ने हत्या होने की बात करते हुए हल्ला मचाने लगी थी।

Similar News