मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

भोपाल/ Bhopal: बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Misra) प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस बीच उन्होंने प्रदेश राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बड़ी बात कही।  

Update: 2021-06-09 13:33 GMT

भोपाल/ Bhopal: बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Misra) प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस बीच उन्होंने प्रदेश राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर बड़ी बात कही।  

पहले गृह मंत्री ने प्रदेश में COVID-19 संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रदेश में COVID-19 संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी की पिछले 24 घंटे में 1030 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 453 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर घटकर अब 0.5% और रिकवरी दर बढ़कर  98.02% हो गई है। उन्होंने कहा दातिया सहित 9 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर कही यह बात 

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा भाजपा में कहीं कोई नाराजगी नहीं है। पूरी पार्टी शिवराज सिंह और वी. डी. शर्मा के नेतृत्व में एकसाथ खड़ी है।

उन्होंने कहा की बीजेपी में कहीं कोई मतभेद नहीं है। प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी और वीडी शर्मा  के नेतृत्व में एक है। कल कैबिनेट की बैठक को लेकर मीडिया में चल रही ख़बर निराधार है। कैबिनेट में सारगर्भित चर्चा होती है। किसी विषय पर सुझाव देना नाराज़गी नहीं होती।

कमल नाथ पर बरसे नरोत्तम 

प्रेससवार्ता के दौरान गृह मंत्री ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं और सरकार प्रदेशवासियों की चिंता कर रही है। कमलनाथ जी पहले खुद को संभालें, सोनिया जी, राहुल जी और कांग्रेस की चिंता करें, भाजपा की चिंता करना उनका विषय नहीं है।

Similar News