MP में 22 जनवरी को अवकाश घोषित? बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश भी राममय होगा।

Update: 2024-01-13 09:03 GMT

Holiday Day list 2024

MP 22 January 2024 Government Holiday: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश भी राममय होगा। सभी मंदिरों में रामधुन, भजन- कीर्तन होंगे। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली जाएंगी।

मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी जन इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सके, इसके लिए कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था सरकारी छुट्टी देने की भी तैयारी है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन मांग भी कर चुके हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि 22 जनवरी को बिजली आपूर्ति किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में मप्र भी इस दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

Tags:    

Similar News