मध्य प्रदेश के नीमच में महिला पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 5 लोगों पर मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) में महिला पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Update: 2021-09-25 15:15 GMT

Neemuch Lady Constable Gang Rape: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch District) में पदस्थ एक महिला पुलिसकर्मी से तीन व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही उसका वीडियो बनाकर प्रताड़ित करते रहे। एक माह पश्चात पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने मामला दर्ज करवाया। वही मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।

1 माह पूर्व की घटना

महिला पुलिसकर्मी ने जानकारी देते हुए बताया यह घटना 1 माह पूर्व की है। कुछ दिन पूर्व मुख्य आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी से दोस्ती की और दोनों में बात होने लगी। ऐसे में मुख्य आरोपी ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन में बुलाया। जहां 3 लोगो ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

मांगते थे पैसे

पीड़िता ने बताया की उक्त घटना की आरोपियों ने वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे पैसों की भी मांग किया करते थे। साथ ही पीड़िता का कहना है आरोपी की मां और उसका एक रिश्तेदार बार-बार जान से मारने की धमकी भी दिया करता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार पीड़िता पूर्व में नीमच (Neemuch) में तैनात थी। वर्तमान समय से वह इंदौर (Indore) में कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी तथा उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य 3 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कारवाही तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह बहुत जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

Tags:    

Similar News