मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, जानिए शिवराज के बारे में कुछ ख़ास...

Shivraj Singh Chauhan Next Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में बीते दिनों से जारी सियासी घमासान का अंत हो गया है और कमल नाथ ने इस्तीफा दे

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

Shivraj Singh Chauhan Next Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में बीते दिनों से जारी सियासी घमासान का अंत हो गया है और कमल नाथ ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान का फिर से मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। कमल नाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और सबकुछ ठीक रहा तो Shivraj Singh Chauhan विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। इस तरह पिछले विधानसभा चुनावों तक रिकॉर्ड 13 साल 17 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले Shivraj Singh Chauhan एक बार फिर प्रदेश के मुखिया बनने जा रहे हैं। जानिए उनके सियासी सफर के बारे में -

किसान परिवार में जन्म: 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के बुधनी में किसान परिवार में जन्में Shivraj Singh Chauhan ने 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम किया।

Shivraj Singh Chauhan 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए और संसद की कई समितियों के सदस्य भी रहे। 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।

पहला चुनाव1990 में पहला चुनाव लड़ा था। पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे। बाद में अगले साल हुए विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए। इसके बाद 5 बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

साधना सिंह से शादी1992 में Shivraj Singh Chauhan की शादी साधना सिंह से हुई था। उनके दो बेटे, कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान हैं।

 दिग्विजय सिंह से हारे2003 में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन के खिलाफ पूरे दम से चुनाव लड़ा। पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राघौगढ़ से चुनाव लड़ने वाले शिवराज सिंह हार गए। हालांकि बाद में बुधनी विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़कर जीता।

...और पहली बार बने सीएम30 नवंबर, 2005 को Shivraj Singh Chauhan पहली बार सीएम बने। इसके बाद 2018 में हुए चुनावों तक मुख्यमंत्री बने रहे।

Similar News