टूट का डर, कांग्रेस दे रही प्रलोभन, 40 विधायकों को भाजपा ने भेजा पचमढ़ी..

टूट का डर, कांग्रेस दे रही प्रलोभन, 40 विधायकों को भाजपा ने भेजा पचमढ़ी..राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसा इसलिए कि महाराष्ट्र और

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसा इसलिए कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में कांग्रेस विधायकों को अपने पक्ष में करने वाली भाजपा को राजस्थान में टूट का डर सताने लगा है। इसीलिए पार्टी ने अपने 40 विधायकों को पचमढ़ी (मध्यप्रदेश) भेज दिया है।

विधायकों को पचमढ़ी के आलीशान होटल चंपक में ठहराया गया है। विधायकों की यात्रा को राजस्थान और मध्यप्रदेश के संगठन ने काफी गोपनीय रखा है। भाजपा ने कुछ दिनों पहले राजस्थान के कांग्रेस विधायकों को तोडऩे का प्रयास किया था। इसके लिए उन्हें दिल्ली और गुडग़ांव के होटल में ठहराया गया था।

MP BY ELECTION EXIT POLL : एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त, इतने सीटें आएंगी खाते में…

नाराज विधायकों की अगुवाई राजस्थान के तत्कालीन उप मुयमंत्री सचिव पायलट कर रहे थे। कांग्रेस ने किसी तरह से तब डैमेज कंट्रोल कर लिया था। बताते हैं कि अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भाजपा के कुछ विधायकों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।

इसकी जानकारी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को लग गई है। लिहाजा पार्टी अब टूट से बचाने की कवायद में जुट गई है। पार्टी विधायकों को एक साथ रखना चाहती है। चूंकि मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा लगी हुई है और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार भी है, लिहाजा पार्टी ने विधायकों को पचमढ़ी भेज दिया है। दरअसल, भाजपा को डर है कि राजस्थान के मुयमंत्री अशोक गहलोत ने जिस तरीके से बसपा के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया है.

राज्यपाल 8 नवंबर को भोपाल आएंगी, पढ़िए पूरी खबर: BHOPAL NEWS

मांगलिक कार्यक्रम, शादी-विवाह में भीड़ प्रतिबंधित, चुनावी सभाओं में उड़ रही नियम-कायदों की धज्जियां..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News