एमपी में भूकंप: कांपी जबलपुर समेत इन 6 जिलो की धरती, दहशत में आये लोग

MP Jabalpur Bhukamp News, MP Earthquake News: जबलपुर सहित आसपास के कई जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महशूस किये गये। भूकंप की रियेक्टर पैमाने पर तीब्रता 4.5 आंकी गई।

Update: 2022-11-01 06:56 GMT

MP Jabalpur Bhukamp News, MP Earthquake News: जबलपुर सहित आसपास के कई जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महशूस किये गये। भूकंप की रियेक्टर पैमाने पर तीब्रता 4.5 आंकी गई। बताया गया है कि इस भूकंप हाइपो सेंटर 10 किलोमीटर गहराई पर रहा है। भूकंप मंगलवार सुबह 8.44 बजे आना बताया जा रहा है। बहुमंजिला इमारत के उपर के हिस्से में रहने वाले लोगों को कंपन महशूस हुआ था। बताते हैं कि जैसे ही लोगों को कंपन महशूस हुआ लोग दहशत में आ गये और लोग घरों से बाहर निकलने लगे। भूकंप की वजह से किसी भी तरह की जान माल का नुक्सान नही हुआ है।

कहा-कहां महशूस किया गया भूकंप

बताया जाता है कि मंगलवार को आए भूकंप को जबलपुर के साथ अन्य कई आसपास के जिला क्षेत्रों में महशूस किया गया। जानकारी मिली है कि भूकंप के यह झटके डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपुर, बालाघाट तथा उमरिया जिले के कुछ हिस्सों में महशूस किया गया। साथ ही बताया गया है कि मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों से लगे छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में झटके लगे हैं।

पहले भी जबलपुर में आ चुका है भूकंप

1 नवम्बर 2022 को सुबह करीब 8.44 पर आया भूकंप विशेष असरकारक नही था। किसी भी तरह का कोई नुक्सान नही हुआ है। वहीं इसके पहले भी जबलपुर में कई बार भूकंप आ चुका है।

जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा जानमाल को नुक्सान पहुचाने वाला विनाशकारी भूकंप जबलपुर में 22 मई 1997 में आया था। जिसकी तीब्रता करीब 6.2 आकी गई थी।

वहीं इसी वर्ष 21 जून 2022 को भी कम तीब्रता वाला भूकंप जबलपुर में आया था। जिसकी रियेक्टर पैमाने पर तीब्रता करीब 3.4 बताई गई थी। जबलपुर में भूकंप आता ही रहता है। ऐसे में लोगों के मन में दहशत बनी ही रहती है।

Tags:    

Similar News