देवास : शिवराज की सभा में आक्रोशित किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, डाला केरोसिन, लगा ली..

देवास / Dewas News : प्रदेश के मुख्यमंत्री की आमसभा देवास में चल रही थी। सभा में मौजूर एक किसान बडे ही आक्रोश से चिल्लाने लगा। लेकिन उसकी ओ

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

देवास : शिवराज की सभा में आक्रोशित किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, डाला केरोसिन, लगा ली..

देवास / Dewas News : प्रदेश के मुख्यमंत्री की आमसभा देवास में चल रही थी। सभा में मौजूर एक किसान बडे ही आक्रोश से चिल्लाने लगा। लेकिन उसकी ओर ज्यादा किसी ने ध्यान नही दिया। लेकिन वह कुछ ही देर मे चिल्लाते हुए पानी के बोतल में लिया केरोसिन अपने उपर डाल लिया। ओर माचिस से आग लगाने ही वाला था कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। देवास में यह घटना बुधवार साम 4.50 की बताई जा रही है।

मामले के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार अनूप सिंह कंजर पिता फेरन सिंह उम्र 48 साल निवासी कुमारिया ग्राम ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर सभा में आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस से आग जलाने ही वाला था कि उसे पकड़ लिया गया। वही पास में मौजूद लोगों के साथ सुरक्षाकर्मी ने पकड़।

किसान का कहना है कि उसके तीन ट्रेक्टर जावर, आष्ट जिला सीहोर पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। इसकी शिकायत 24 जनवरी को की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं किसान का कहना है कि 25 जनवरी को देवास पुलिस आधीक्षक से भी इस मामले में शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। इसी से नाराज किसान ने आत्मदाह का प्रयास सीएम की सभा में किया।

सभा से पहले देवास पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चैहान ने चामंुडा देवी माता के दर्शन किये। सीएम का कहना था कि बडे सौभाग्य का आवसर है कि माता के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होने कहा कि वह देश तथा प्रदेश के साथ देवास के सुख समृद्धि रिद्धि सिद्धी की कामना की। तुलजा मां के दर्शन किये हैं, मां से सभी के लिए मप्र और देवास के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की है।

मध्य प्रदेश: उज्जैन के 8 युवकों ने चलती ट्रेन में कहा- पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद, फिर हुआ कुछ ऐसा…

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

Full View Full View Full View

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News