एमपी में DSP स्तर के अधिकारियों के हुए ताबड़तोड़ तबादले, ग्रह विभाग ने जारी किया आदेश, जानें आपके यहां कौन आया?

MP DSP Transfer List 2023: हाल के दिनों में प्रदेश के गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Update: 2023-03-11 05:59 GMT

MP DSP Transfer List March 2023: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर ताबदले किये जाते हैं। हाल के दिनों में प्रदेश के गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारी समय रहते अपने कार्य स्थल पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करें। अइए जाने किस अधिकारी का कहां तबादला किया गया है।

इनका हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार सौंसर छिंदवाडा एसडीओपी सुरेश पाल सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब इन्हे उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक जोन नर्मदापुरम बना दिया गया है।

इसी तरह उप पुलिस अधीक्षक यातायात छिंदवाड़ा सदेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर बनया गया है।

वहीं उप पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर में पदस्थ रामेश्वर प्रसाद चौबे का स्थानांतरण किया गया है। अब इन्हे उप पुलिस अधीक्षक यातायात छिंदवाडा बनाया गया है।

कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा खरगौन धर्मवीर सिंह नागर गिरी-23 को स्थानांतरित करते हुए कार्यवाहक एसडीओपी सौंसर छिंदवाड़ा बनाया गया है।

जारी हुआ आदेश

शुक्रवार को मध्य प्रदेश गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह आदेश उप सचिव मध्य प्रदेश शासन राजकुमार खत्री द्वारा जारी किया गया है। जारी किये गये आदेश में कहा गया है कि अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थल पर ज्वाइन करें।

Tags:    

Similar News