एमपी: सेवानिवृत्त IAS ऑफिसर पर बहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सतना में FIR दर्ज

सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर पर उसकी बहू ने दुष्कृत्य के प्रयास, दहेज और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Update: 2022-05-07 12:05 GMT

Satna MP News: सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर पर उनकी बहू ने दुष्कृत्य के प्रयास, दहेज और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाया है। आईएएस अधिकारी पर इस तरह के संगीन आरोप का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस द्वारा जांच की जाकर आरोपों की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है मामला

फरियादिया ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस ने अपने बेटे की शादी भोपाल के सयाजी होटल में की थी। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। ससुर ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मना करने पर मारपीट किए जाने के साथ ही चारित्रिक दोषारोपण भी किया गया। ससुर के अलावा सास और पति भी मारपीट करते थे।

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

महिला ने बताया कि मामले की शिकायत करने वह भोपाल स्थित संबंधित थाना क्षेत्र में भी गई थी। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसके बाद में अपने मायके मैहर आई। यहां के थानों में भी मेरी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एसपी के कहने पर भी टीआई ने प्रकरण दर्ज नहीं किया। महिला आयोग को पत्र लिखा गया। आयोग ने सतना पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

आरोपों की हो रही जांच

सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के अपने आरोप हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। महिला अपने ससुर पर दुष्कृत्य के प्रयास, दहेज प्रताणना, मारपीट का आरोप लगा रही है। जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags:    

Similar News