एमपी के पन्ना में मंच पर भिड़ीं BJP महिला नेता, जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Panna MP News: राजनीति में सब कुर्सी का ही खेल है। इस कुर्सी के लिए पराए अपने और अपनो के पराए होने में देर नहीं लगती।

Update: 2022-12-26 11:01 GMT

पन्ना- राजनीति में सब कुर्सी का ही खेल है। इस कुर्सी के लिए पराए अपने और अपनो के पराए होने में देर नहीं लगती। इसी परिप्रेक्ष्य में बीजेपी के पार्टी मंच पर पार्टी की दो महिला नेता आपस में भिड़ गई। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने दूसरी महिला नेता को थप्पड़ जड़ दिया। बताया गया जा रहा है कि विवाद का कारण कुर्सी में बैठने को लेकर हुआ था। कुर्सी को लेकर बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

गौरतलब है कि बीजेपी के तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल बॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आए हुए थे। साथ ही प्रदेश के 6 मंत्रियों सहित बीजेपी के कई पदाधिकारी और नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद मंच पर बीजेपी महिला मोर्चा की 12 से ज्यादा पदाधिकारी बैठी हुई थी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रप्रभा तिवारी ने मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम चौबे को थप्पड़ रसीद कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

पहले बहस- फिर थप्पड़

बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य औरर पूर्व पार्षद चन्द्रप्रभा तिवारी का बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष नीलम चौबे से कुर्सी में बैठने को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनो महिलाओं में बहस हुई, बहस के कुछ समय बाद चन्द्रप्रभा तिवारी ने नीलम चौबे को थप्पड़ मार दिया। लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। रविवार को यह वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो गया।

पार्टी से निलंबित हो सकती हैं दोनो महिलाएं

बताया गया है कि इस बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया से जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि वीडियो के बारे मे ंमुझे जानकारी मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। अनुशासनहीनता के लिए दोषी को पार्टी से निलंबित किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News