सतना सहित प्रदेश के 9 और जिलों में बर्ड फ्लू की दस्तक : MP NEWS

MP / सतना न्यूज़ : प्रदेश में बर्ड फ्लू बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के नौ और जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। भोपाल के राष्टीय उच्च सुरक्षा

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

सतना सहित प्रदेश के 9 और जिलों में बर्ड फ्लू की दस्तक

MP / सतना न्यूज़ : प्रदेश में बर्ड फ्लू बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के नौ और जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। भोपाल के राष्टीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने सतना, बुरहानपुर, राजगढ़, हरदा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मण्डला, सागर धार में भी कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। वहीं हरदा जिले के रहटगांव की पोल्टी में बर्ड फ्लू एच5 एन8 वायरस पाया गया है।

राज्य शासन से बर्ड फ्लू से प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट कलिंग, अण्डे चारा दाना आदि नष्ट करने के आदेश दिये हैं। प्रभावित स्थल से एक से 9 किलोमीटर तक की परिधि को सर्विलांस क्षेत्र में शामिल करते हुए सेम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कहा गया है कि प्रभावित में अगले 3 माह तक कुक्कुट उत्पाद की रिस्टाकिंग और कुक्कुट परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़े : परिवहन विभाग ने दी नई सौगात, महिलाओं को फ्रीें ड्राइवरी प्रशिक्षण : MP NEWS

यहाँ क्लिक करें : : Amazon Hot Deals :

Full View Full View Full View

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शासन के द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सभी प्रभावित जिलों में एवियन इनफ्लूएंजा से बचाव, रोकथा और नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश दिये हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों से पोल्टी एवं पोल्टी उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखने के साथ मुर्गियों का नियमित सर्विलास करने के निर्देश दिये है।

इन जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

प्रदेश के अब तक इंदौर, सतना, सागर, धार, आगर, मालवा, मंदसौर, नीमच, खंडवा, खरगौर, देवास, गुना, उज्जैन, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, दतिया, अशोकनगर, बड़वानी, होशंगाबाद, भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, मण्डला में एच5एन8 वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

अन्य सतना की खबरे :

सतना : बल्कर की टक्कर में बाइक चालक की मौत

सतना : बब्बर शेर के पदचाप देख ग्रामीण शकपकाए, रात्रि में दहाड़ भी सुनी

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News