CM Shivraj के काफिले पर मधुमक्खियों का हमला, मच गई अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) के जनदर्शन यात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

Update: 2021-09-26 08:14 GMT

सतना (Satna) मुख्यमंत्री जन दर्शन यात्रा शनिवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र (Raigaon Assembly Constituency) में आयोजित की गई थी। लेकिन झाली और बरहना गांव पहुंची यात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) सुरक्षित बच गए। एक मीडिया कर्मी घायल बताया जा रहा है तो वही अन्य कई लोग भी मधुमक्खी की चपेट में आए हैं।

अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार जनदर्शन यात्रा जैसे ही झाली और बरहना के बीच पहुंची अचानक मधुमक्खियो ने हमला कर दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ चल रही भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मधुमक्खी की चपेट में कई लोग भी आ गए। सभी मक्खी से बचने जहां-तहां भागने लगे।

कार में बैठ गए मुख्यमंत्री

मधुमक्खियों के चारों ओर से हमला करने पर सुरक्षाकर्मियों के कहने पर मुख्यमंत्री अपनी कार में बैठ गए। जैसे ही यात्रा आगे पहुंची और मधुमक्खियों का आतंक कम हुआ वह बाहर निकल आए। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों से कहा अगर किसी को मधुमक्खियों ने काटा है तो वह साथ चल रहे स्वास्थ्य वाहन से दवा ले लें।

जानबूझकर किसी ने छेड़ा

बताया जाता है के मधुमक्खियों को किसी ने छेड़ दिया। चाहे यह धोखे से हुआ हो या फिर किसी ने जानबूझकर मधुमक्खियों के छत्ते पर छेड़छाड़ की। इसी वजह से मधुमक्खियो ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री के काफिले के साथ रथ पर सवार सांसद गणेश सिंह, प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी मधुमक्खी के हमले से बचते नजर आए।

Tags:    

Similar News