Bandhavgarh Tiger Reserve : बाघ के हमले से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कोर एरिया में हुआ हादसा, पिहरी खोजने गया था युवक, कोर ऐरिया में जबरन जा रहे गांव के लोग, वन विभाग की समझाइस का लोगों पर नहीं पड़ रहा असर।

Update: 2021-08-14 15:42 GMT

उमरिया (Umaria News) : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) क्षेत्र के गाडावाह बीट के मैरी हार में गये एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। युवक के शरीर में कई जगह बाघ के हमले के निशान दिख रहे हैं। वन विभाग को जानकारी होने कि बाद उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही सहायता राशि भी जारी कर दी गई है। वन विभाग का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से मना करने के बाद भी ग्रामीण जबरन कोर एरिया में प्रवेश कर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते है। यह कोई पहली घटना नहीं है जब गावं के लोग कोर एरिया में गये हैं।

मौके पर पहुंचा वन अमला

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 6 से 7 बजे के करीब गाडावाह निवासी नरेश बैगा पिता नेबल बैगा उम्र 27 वर्ष नरेश रिज़र्व के कोर एरिया में पिहरी ढूंढने गया था। इसी दौरान उसका सामना बाघ से हो गया। बाघ के हमले की जानकारी होते ही खितौली रेंजर स्वस्ति जैन और वनरक्षक शानू बर्मन, मौके पर पहुंचे और स्थित को अपने नियंत्रण में लिया।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। नरेश का इलाज़ कर रहे डाक्टरों का कहना है कि युवक को चोट तो आई है लेकिन हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शारीर में बाघ के हमले से पीठ तथा चेहरे पर चोट के निशान हैं।

दी गई सहायता राशि

वन विभाग की टीम ने घायल हो इलाज के साथ ही आर्थिक सहायता भी दी है। वन विभाग ने फौरी तौर पर घायल के परिवार को एक हजार रूपये तत्कालिक सहायता राशि जारी की है। वहीं बाघ के हमले की जानकारी गांव के लोगों को होने पर वह दहशत में हैं।

Tags:    

Similar News