मां के बाद बेटी की भी अस्मत लूटने का प्रयास, महिला अस्पताल में भर्ती

सीधी में पड़ोसी द्वारा मां के बाद बेटी की अस्मत लूटने का प्रयास किया गया।

Update: 2021-09-04 22:30 GMT

रीवा। गंम्भीर रूप से घायल एक महिला को ईलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सीधी जिले की रहने वाली है।महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि दंबग पड़ोसी ने महिला के साथ बेदम मारपीट किया है। उसे मरणासन्न हालत में गांव से दूर जंगल में फेक दिया था।

बेटी पर रखता था बुरी नीयत

पीड़िता ने अपने पति को बताया कि आरोपी उसे डरा घमका कर लम्बे समय से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। लेकिन जब बेटी पर उसकी नीयत टिक गई तो वह चुप नही रही। जिसके चलते आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया है।

पीड़ित परिवार ने आईजी रीवा को ज्ञापन पत्र देकर महिला के साथ बलात्कार और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। बहरहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस बलात्कार एवं मारपीट मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News