एमपी के विदिशा में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 7 वर्षीय लोकेश, चार जेसीबी से पैरेलल खोद रहे गड्ढा

MP News: एमपी के विदिशा जिले में 7 वर्षीय बच्चा दौड़ते समय बोरवेल में गिर गया। जिसके बचाव का कार्य एनडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

Update: 2023-03-14 10:26 GMT

एमपी के विदिशा जिले में 7 वर्षीय बच्चा दौड़ते समय बोरवेल में गिर गया। जिसके बचाव का कार्य एनडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। बच्चा जिस बोरवेल में गिरा वह उसकी गहराई 60 फीट बताई गई है। जबकि बच्चा 43 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बच्चे को सकुशल बचाने के लिए मौके पर चार जेसीबी मौजूद हैं जिनके द्वारा पैरेलल गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है। कैमरे से बच्चे के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है इसके साथ ही पर्याप्त ऑक्सीजन भी दी जा रही है।

बच्चे को बचाने प्रयास तेज

घटना विदिशा जिले के लटेरी तहसील के आनंदपुर के समीप खेरखड़ी पठार की है। जहां दिनेश अहिरवार का बेटा लोकेश दौड़ते समय बोरवेल में गिर गया। जिसके बचाव के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। जेसीबी के माध्यम से बोरवेल के समानांतर 60 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन भेजने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी पहुंचाया गया है। इस संबंध में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि लोकेश को सकुशल बचाने के लिए प्रयास तेजी से हो रहे हैं। बालक को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया जाएगा।

बंदरों के पीछे भागते समय हुई घटना

इस संबंध में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का कहना है कि घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे घटित हुई। खेल-खेल में लोकेश बंदरों के पीछे भाग रहा था। इस दौरान वह बोरवेल में जा गिरा। यह बोरवेल खेत में खुली अवस्था में था। घटना की सूचना मिलते ही बचाव के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं। इस दौरान सबसे पहले बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई। बोरवेल में लोकेश 43 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है यह बोरवेल तकरीबन 60 फीट गहरा है जो बिना केसिंग का है। बच्चे की निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरा भी बोर में डाला गया है।

Tags:    

Similar News