एमपी के सिवनी में तालाब गए थे नहाने, डूबने से 4 बच्चों की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में डूब जाने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इनके परिजन खेत पर काम करने चले गए थे।

Update: 2023-07-24 09:18 GMT

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में डूब जाने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इनके परिजन खेत पर काम करने चले गए थे। इसी दौरान बच्चे तालाब नहाने के लिए चले गए। शाम को परिजन जब वापस घर लौटे तो बच्चे नहीं मिले। जिसके बाद उनकी चिंता बढ़ गई और उन्होंने तलाश प्रारंभ की।

तालाब के पास मिले कपड़े

घटना सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई। यहां रविवार को धोबीसर्रा से दरासीकला के बीच तालाब के किनारे परिजनों को बच्चों के कपड़े दिखाई दिए। बताया गया है कि जहां पर हादसा हुआ वहां गांव के एक किसान का खेत है। उसने यहां तालाब बनाया था। कुछ दिनों पहले किसान ने मुरम निकालकर गहरीकरण किया था। तकरीबन 10 फिट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। बच्चे नहाते समय गहराई में जाने के कारण डूब गए। लोगों ने अनुमान जताया है कि बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़े थे जिससे सभी गहराई में चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

इनकी हुई मौत

तालाब में डूबने से ऋषभ पिता प्यारेलाल विश्वकर्मा 5 वर्ष, आरव पिता यशवंत तुमराम 6 वर्ष, ऋतिक पिता सुनील चक्रवर्ती 10 वर्ष, आयुष पिता सोनू बाम्हने 8 वर्ष की मौत हो गई। बताया गया है कि ऋतिक और आयुष बाम्हने इकलौती संतान थे। जबकि ऋषभ दो भाई व आरव दो-भाई बहन थे। तालाब में बच्चों के डूब जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुरई तहसीलदार इमरान मंसूरी, एसडीएम रेखा देशमुख, पटवारी अनिल धुर्वे सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। कुरई थाना प्रभारी मदनलाल मरावी का कहना है कि पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। परिजन रात तकरीबन 1 बजे बच्चों के शव लेकर गांव चले गए। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार बच्चों के मौत से गांव में मातम पसर गया है।

Tags:    

Similar News