एमपी के सतना में 16 साल के किशोर ने किया 6 साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Satna MP News: सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 16 साल के किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य की घटना का अंजाम दे डाला।

Update: 2022-06-30 10:49 GMT

Satna MP News: सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 16 साल के किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य की घटना का अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों द्वारा बालिका को जिला चिकित्सालय सतना ले जाया गया, जहां से बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस बालिका अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे किशोर बालिका को अपने साथ घर ले गया। जहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कृत्य किया। काफी देर तक जब बालिका अपने घर नही पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए किशोर के घर पहुंचे। जहां बालिका ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। घटना से आक्रोशित परिजन बालिका को लेकर कोलगवां थाने पहुंचे। जहां परिजनों ने परिजनों ने किशोर के खिलाफ थाने में शिकायत की। शिकायत के कुछ ही घंटो में ही पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया।

अस्पताल पहुंचे एसपी-कलेक्टर

बताया गया है कि घटना का पता जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को चला वह सकते में आ गए। बालिका की स्थिति को जानने के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान चिकित्सको ने बालिका की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे एसजीएमएच रीवा रेफर करने की बात कही। स्थिति को देखते हुए बालिका को रीवा रेफर कर दिया गया।

पूर्व में मासूम हुई है दरिंदगी का शिकार

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें एक 50 वर्षीय अधेड़ राजेन्द्र साकेत द्वारा 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी प्रकार विगत वर्ष चोरहटा थाना क्षेत्र में भी एक मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कृत्य किया था। इस मामले में न्यायायल द्वारा तकरीबन 10 दिन में ऐतिहासिक फेसला सुनाते हुए आरोपी को सजा सुनाई थी।

Tags:    

Similar News