सुशांत केस में चौका देने वाला मामला, चाबी वाले ने खोला 14 जून का राज
मुंबई: सुशांत की मौत के बाद उनके घर पहुंचने वाले मोहमद रफीक चाबी वाले का बयान सामने आया है। शनिवार को सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और सिर्फ फोन नंबर लेकर घर जाने के लिए कहा। 14 जून की घटना को याद करते हुए रफीक ने बताया कि उनके पास दोपहर करीब 1.05 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके घर का दरवाजा बंद हो गया है और उन्हें तुरंत आकर लॉक खोलना है। इसपर रफीक ने उनसे पूछा कि लॉक कैसा है, नार्मल या कंप्यूटरीकृत, इसपर फोन करने वाले ने बताया कि यह कंप्यूटराइज्ड लॉक है।
फोन करने वाले ने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि कमरे में कोई सो रहा है और दरवाजा नहीं खुल रहा। उन्होंने बताया कि 1.30 के करीब सुशांत के घर पर पहुंचे और तकरीबन 10 मिनट तक वहां रहे। उन्होंने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो घर पर 3-4 लोग मौजूद थे। सभी रिलेस थे और किसी के चेहरे पर परेशानी का भाव नजर नहीं आ रहा था। तकरीबन दो से 3 मिनट में रफीक ने ताला तोड़ दिया। वह दरवाजा खोलने ही वाले थे कि पीछे से किसी ने उन्हें रोका और अपना टूल लेकर जाने के लिए कहा।