मध्यप्रदेश

जब मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में Mahendra Singh Dhoni से हुई थी छेड़छाड़, पढ़िए...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:28 AM GMT
जब मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में Mahendra Singh Dhoni से हुई थी छेड़छाड़, पढ़िए...
x
जब मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में Mahendra Singh Dhoni से हुई थी छेड़छाड़, पढ़िए...भोपाल हालही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व

जब मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में Mahendra Singh Dhoni से हुई थी छेड़छाड़, पढ़िए...

भोपाल ( विपिन तिवारी ) : हालही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जब से धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा की तब से धोनी के फैन शुभचिंतक काफ़ी भावुक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर कर रहें हैं। हर कोई माही को याद कर रहा है। धोनी का रिश्ता मध्यप्रदेश की सरजमीं से रह है। धोनी को जब भी क्रिकेट से छुट्टी मिलती थी, तब वह परिवार के साथ घूमने निकल जाते थे। 6 महीने पहले ही धोनी अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में घूमने आए थे। इस दौरान उनका रियल बाघ से भी सामना हुआ था।
जनवरी आखिरी में जब धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में आए थे, तब उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे। महेंद्र सिंह धोनी भी इस दौरान अपने फैंस को निराश नहीं करते थे। धोनी ने मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में करीब 4 दिन तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने जमकर फोटोग्राफी भी की थी।

धोनी पूरा करेंगे अपने बचपन का सपना, संन्यास के बाद करेंगे ये काम….

रियल टाइगर से हुआ सामना दरअसल, जनवरी 2020 में महेंद्र सिंह धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में आए थे। इस दौरान वह पार्क खुलते ही टाइगर सफारी के लिए निकल जाते थे। 30 जनवरी को टाइगर सफारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी जिप्सी के आगे टाइगर को देख कर काफी रोमांचित हुए थे। धोनी की जिप्सी से कुछ ही दूरी पर बाघ, बाघिन और एक शावक था। इस देखकर वह बहुत रोमांचित हुए थे। इस दौरान धोनी और उनकी पत्नी फोटोग्राफी भी की थी। महेंद्र सिंह धोनी जब टाइगर सफारी के बाद बाहर निकलते थे, तब उनके फैंस गेट पर ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए घेर लेते थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी होती थी।
मस्ती के मूड में थे धोनी धोनी कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में परिवार के साथ घूमने आए थे। इस दौरान वह बिलकुल मस्ती के मूड में थे। कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। कई मौकों पर पत्नी के साथ भी हंसी-मजाक करते नजर आएं। साथ ही टाइगर सफारी के दौरान वह जिप्सी पर खड़े होकर खुद ही जंगली जानवरों की तस्वीर लेते थे।

MS Dhoni के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद Suresh Raina ने भी International Cricket को अलविदा कहा

वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी जब टाइगर रिजर्व पार्क आए थे, उससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में उनकी पत्नी स्वीटी-स्वीट कह कर बुला रही थी। लेकिन कूल माही शर्माते हुए मुस्कुरा रहे थे। धोनी
अपने परिवार के साथ मंडला टाइगर रिजर्व पार्क में 31 जनवरी तक रुके थे। जंगल में भी धोनी से छेड़छाड़ होटल की तरफ साक्षी धोनी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी को जंगल सफारी के दौरान भी छेड़ते रहे। धोनी जिप्सी से जंगल में बाघ देखने निकले थे। उनकी पत्नी फिर होटल की तरह ही उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर छेड़ने लगी। धोनी फिर कूल अंदाज में शर्माते हुए होटल जैसा ही रिएक्शन दे रहे थे। साक्षी बार-बार उन्हें स्वीटी-स्वीटी बोल रही थीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

MS Dhoni ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया

मध्यप्रदेश में होने वाले 27 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, पुरानी परंपरा को तोड़ा

सिंगरौली: स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन के डिप्टी मैनेजर को नोटिस, मामला स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन का बकाया

MP: जिम ट्रेनर और भाजपा पार्षद की बेटी पर कार से आए लोगों ने किया चाक़ू से हमला

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story