
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कोटा में कोचिंग कर रहे...
कोटा में कोचिंग कर रहे तीन छात्र सकुशल REWA में अपने परिजनों के पास पहुंचे

कोटा में कोचिंग कर रहे तीन छात्र सकुशल REWA में अपने परिजनों के पास पहुंचे
REWA . कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। REWA के तीन छात्र कोटा राजस्थान में कोचिंग कर रहे थे और वह इस विषम परिस्थिति में वहां फंस गये व घर आने के लिए व्याकुल हो गये।
CORONAVIRUS के बीच MP के इन शहरो में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
उनके परिजन भी REWA में रहकर बच्चों के लिए परेशान व चिंतित थे। इस मुश्किल दौर में तीनों परिजनों के लिए समाजसेवी अधिवक्ता विजयशंकर मिश्रा आशा की किरण के तौर पर सामने आये और उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंधों से राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा से बात की और उन्हें बच्चों व उनके परिजनों की समस्या बताई।
कार से रीवा लेकर आ रहा था पौने दो लाख की कोरेक्स, जबलपुर में पकड़ाया
राजस्थान के राज्यपाल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए REWA के तीनों बच्चों शिवांश मिश्रा, यस दीक्षित व ऋषिराज श्REWAस्तव के REWA भेजने की व्यवस्था कराई। गत दिनों REWA आने के बाद तीनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उनके परिजनों के पास भेजा गया। अब तीनों बच्चों के परिजन खुश हैं व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सहित विजयशंकर मिश्र को कोटिश: धन्यवाद दे रहे हैं।




