
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA NEWS : भांजे का...
REWA NEWS : भांजे का दोस्त बनकर साइबर ठगी का बनाया शिकार, 80 हजार उड़ाये, पुलिस ने 40 वापस कराए

REWA NEWS : भांजे का दोस्त बनकर साइबर ठगी का बनाया शिकार, 80 हजार उड़ाये, पुलिस ने 40 वापस कराए
REWA NEWS DESK : साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है। जागरूक लोग भी ठगी करने वालों के झांसे में आकर एकाउंट खाली करा लेते हैं।
बीते दिवस एक मामले में फरियादी पुरुषोत्तम मिश्रा निवासी ग्राम बरैही लालगांव थाना गढ़ जिला रीवा ने बताया कि उनके पास एक अननोन काॅल आया और बताया कि मैं तुम्हारे भांजे का दोस्त बोल रहा हूं।
REWA NEWS : वरिष्ठ पत्रकार एवं रीवा रियासत वेब पोर्टल के संस्थापक प्रदीप द्विवेदी का 54 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन
मुझे इमरजेंसी में कुछ रुपए आपके फोन पे से खाते में डालना है और कल मैं आपसे वापस ले लूंगा। पुरुषोत्तम ने बताया कि उनसे काॅल करने वाले से अपने भांजे के संबंध में पूछा तो सही बताया जो रायपुर छत्तीसगढ़ में रहता है।
AMAZON DEALS – UPTO 50% OFF
सही नाम लेने पर फोन पे के माध्यम से रुपया स्थानांतरित करने के लिए सहमति दे दी।
इसके बाद उनके फोन पर रिक्वेस्ट आया जिसमें निजी अकाउंट से संबंधित जानकारी
मांगी गई जो मेरे द्वारा दी गई।
बाद दो बार 20-20 हजार रुपए का रिक्वेस्ट आया। दोनों बार उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया।
इसके बाद ठगी करने वाला बोला कि आपके अकाउंट में केवल इतना ही रुपये डाल सकता हूं। आप किसी दूसरे का अकाउंट भी दीजिए जिसमें भी रुपये डालना है।
तब मैने अपने चचेरे भाई का अकाउंट भी दे दिया, उसमें भी दो बार 20-20 हजार रुपये डालने का रिक्वेस्ट आया और उसको भी एक्सेप्ट कर लिया।
इस तरह दोनों ही अकाउंट से कुल 80,000 रुपये ट्रांसफर हो गए।
लेकिन रुपये अकाउंट में ट्रांसफर होने का कोई मैसेज उसके पास मोबाइल में नहीं आया।
REWA NEWS : दोस्त ने दिया धोखा, पहले शराब पिलाई, मारपीट की और बाद में केरोसिन डाल जिंदा जलाया
फिर कुछ दिन बाद वह अपने अकाउंट से जरूरी काम के लिये रुपये निकालने गया तो रुपये नहीं थे।
फोन पे पर धोखाधड़ी की शंका होने पर उसने चैकी लालगाव थाना गढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से उक्त फोन पे से ट्रांसफर हुए 40,000 रुपये साइबर ठग के अकाउंट से वापस करा दिये हैं।
शेष 40,000 रुपये भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा, आरक्षण वरुण सिंह, मनेंद्र शर्मा, सुभाष भारती, केके नामदेव की भूमिका रही।




