
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA: बिजली बिल जमा न...
रीवा
REWA: बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:54 AM IST

x
REWA: बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन REWA: पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता शरद
REWA: बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
REWA: पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव ने बताया कि रीवा जिले में 4 लाख 33 हजार 791 विद्युत उपभोक्ताओं में से 18 जून तक केवल 20581 उपभोक्ताओं ने ही विद्युत बिल जमा किये हैं। इसमें से कई उपभोक्ताओं ने बिजली का आंशिक भुगतान ही किया है।पंचतत्व में विलीन हुए शहीद दीपक सिंह गहरवार, सीएम शिवराज ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रीवा शहर के 74684 उपभोक्ताओं में से केवल 11562 उपभोक्ता, पूर्व संभाग में 100334 उपभोक्ताओं में से 2820 उपभोक्ताओं ने, पश्चिम संभाग में 82999 उपभोक्ताओं में से 2789 उपभोक्ता, मऊगंज संभाग में 86780 उपभोक्ताओं में से 1696 उपभोक्ता और त्योथर संभाग के 88995 उपभोक्ताओं में से केवल 1714 उपभोक्ताओं ने ही बिजली का बिल जमा किया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं को कड़े निर्देश दिये हैं कि ऐसे उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली का बिल जमा नही किया जा रहा है उनके कनेक्शन तुरंत काट दिये जाये। ऐसे वितरण ट्रांसफार्मर जिन पर शत-प्रतिशत राशि बकाया है उन्हें तत्काल बंद कर दिया जाय।REWA: 5 साल किया इंतज़ार फिर लिया खून का बदला, पढ़िए खौफनाक वारदात
Next Story




