
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA में एम्बुलेंस...
REWA में एम्बुलेंस चालक CORONA संदिग्ध, आइसोलेट करने के बाद....

REWA में एम्बुलेंस चालक CORONA संदिग्ध, आइसोलेट करने के बाद....
REWA : सोमवार को एक और CORONA संदिग्ध को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है तथा आइसोलेट कर उसका सेंपल जबलपुर स्थित आइसीएमआर जांच केन्द्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आना बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती युवक शहर का स्थानीय निवासी है, जो प्राइवेट एम्बुलेंस चलाकर अपना गुजर बसर करता है।
GOOD NEWS : 15 से REWA TO BHOPAL सहित इन रूटों पर शुरू होंगी स्पेशल ट्रेन
बताया गया है कि एम्बुलेंस चालक को करीब चार दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार है। स्क्रीनिंग के दौरान उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां DOCTORS ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं उसके सेंपल को सोमवार दोपहर जबलपुर भेजा गया है।
रीवा में चिकित्सक सहित चार कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट में आया ये…
DOCTORS का कहना है कि जांच रिपोर्ट मंगलवार तक ही आ पायेगी। ज्ञात हो कि प्रदेश भर में बढ़ रहे CORONA पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने प्रशासनिक अमले को चिंता में डाल दिया है। इधर तीन दिनों से लगातार CORONA संदिग्ध अस्पताल में आइसोलेट किये जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमा ाी इस बात को लेकर गंभीर है तथा किसी प्रकार की कोई चूक नहीं कर रहा है।
जिस किसी में सर्दी, खांसी और बुखार स्क्रीनिंग के दौरान दिखाई दिया कि उसे तुरंत आइसोलेट किया जा रहा है तथा उनके सेंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक भेजे गए कुल 12 सैंपलों में से 11 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक की जंाच रिपोर्ट आनी बाकी है।




