पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी...
x
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी...पन्ना। टाइगर रिजर्व पन्ना में 4 नन्हें मेहमान आ गये हैं। इन मेहमानों

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी…

पन्ना। टाइगर रिजर्व पन्ना में 4 नन्हें मेहमान आ गये हैं। इन मेहमानों के आने से टाइगर रिजर्व में खुशी देखी जा रही है। यह खुशी का पल उस वक्त का है जब टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-213 को शावकों के साथ विचरण करते देखा गया। बताया गया है बाघिन ने 4 शवकों को जन्म दिया है जिससे पार्क में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया है।

शहडोल : भाई ने डंडे से प्रहार कर भाई को उतारा मौत के घाट

टीम द्वारा कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी और पली-बढ़ी बाघिन पी- 213 ने विगत दिनों अपने दूसरे लिटर में चार शावकों को जन्म दिया है। पीटीआर के कैमरों से प्राप्त तस्वीरों से इस बात की जानकारी सामने आते ही पन्ना टाइगर रिजर्व में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया है।

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने दिये 4 शावकों को जन्म, छाई खुशी...

साथ ही विश्व भर के वन्य प्राणी प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ी गई है। इसकी सूचना मिलते ही ईटीआर प्रबंधन द्वारा नियमित मानीटरिंग शुरू कर दी गई है। विगत दिनों चारों शावकों के साथ बाघिन को विचरण करते प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है।

पीटीआर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र गहरी घाट में बाघिन पी-213 ने 2 से 3 माह पूर्व चार शावकों को जन्म दिया है। शावकों के साथ विचरण करते समय बाघिन की तस्वीर सामने आई है। विदित हो कि 2020 में लगातार हुई बाघों की संदिग्ध मौत एवं शिकार के मामले से पन्ना टाइगर रिजर्व एवं वन्य प्रेमियों में शोक की लहर थी लेकिन अब नन्हे मेहमानों के आने से खुशी देखी जा रही है।

जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश

राज्यकर की टीम ने पंचायतों को सामग्री सप्लाई करने वाली फर्म पर मारा छापा, कर चोरी का खुलासा : SIDHI NEWS

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रीवा के राजेश पाण्डेय का बढ़ा कद, प्रदेश मंत्री बनाए गए, वैभव बने युवा मोर्चा अध्यक्ष..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story