भोपाल

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रीवा के राजेश पाण्डेय का बढ़ा कद, प्रदेश मंत्री बनाए गए, वैभव बने युवा मोर्चा अध्यक्ष..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रीवा के राजेश पाण्डेय का बढ़ा कद, प्रदेश मंत्री बनाए गए, वैभव बने युवा मोर्चा अध्यक्ष..
x

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लंबे इंतजार के बाद कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और पार्टी के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वैभव पवार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दर्शन सिंह चौधरी को सौंपी गई है। लोकेंद्र पारासर प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये गये। वहीं रीवा के राजेश पाण्डेय का कद बढ़ाया गया है और उन्हें भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

खुशखबरी: इंतज़ार खत्म, आज सुबह 10 बजे यहाँ से रीवा के लिए रवाना होगी कोरोना वैक्सीन…

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष- सांसद संध्या राय, मुकेश चैधरी, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा बाल्मीक, आलोक शर्मा, सीमा सिंह, जीतू जिराती, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बहादुर सिंह सोधिया, चिंतामणि मालवीय, पंकज जोशी शामिल हैं।

प्रदेश मंत्री-मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभुदयाल कुशवाह, राजेश पाण्डेय, विधायक मनीषा सिंह, नंदिनी मरावी, आशीश दुबे, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल शामिल हैं। इसी तरह प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर बनाए गए हैं।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, रीवा के राजेश पाण्डेय का बढ़ा कद, प्रदेश मंत्री बनाए गए, वैभव बने युवा मोर्चा अध्यक्ष..

मोर्चा अध्यक्ष-महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चैधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डा. कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भाबर तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफत वारसी बनाए गए हैं।

रीवा में 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार का मौका, शामिल होंगी 22 कंपनियां..

प्रधानमंत्री मोदी की रीवा के लिए नई सौगात, रीवा से ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ‘ के लिए चलेगी ट्रेन…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story