राष्ट्रीय

Weather Report: देश के कई हिस्सों में आज भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
Weather Report: देश के कई हिस्सों में आज भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावना
x
Weather Report : मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आज भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम ने

Weather Report : एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आज भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

रविवार दोपहर को पहाड़ों से लेकर दिल्ली एनसीआर ही नहीं पंजाब के मैदानी इलाकों में आंधी के बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में खासी गिरावट आई है। दिल्ली में अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

राहत : कल से चलेंगी कुछ ट्रेनें, आज शाम से कर सकेंगे बुकिंग, देखिये ट्रेनों की लिस्ट और समय-सारिणी

वहीं हिमाचल और उत्तराखंड के उच्च इलाको में आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम तो ठंडा हुआ लेकिन फसल खराब होने से किसानों की दिक्कत बढ़ गई है।

दिल्ली में सुबह गर्मी, दोपहर को बदला मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह गर्मी रही, लेकिन 10 बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। साढ़े 11 बजे के आसपास काली घटा छा गई और एकाएक अंधेरा सा हो गया। ऐसे में 74 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ चली धूल भरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने तापमान में भी गिरावट ला दी।

इसी का परिणाम रहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PKGKY, UAN, PF, Bank Account के सम्बन्ध में EPFO, ESIC ने जारी की हैं ये बहुत ही जरूरी सूचनाएं, जरूर पढ़ें…

पंजाब में भी दो दिन की तेज धूप के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश हुई। मलोट व लुधियाना में आसमानी बिजली गिरी लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बारिश से सूबे में अधिकतम तापमान में भी 7 डिर्ग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल में बिजली गिरने से चार झुलसे

शिमला के तहत कुमारसैन की जार पंचायत के नरठी गांव में बिजली गिरने से 4 लोग झुलस गए। इनमें 4 साल का एक बच्चा, महिला सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। चारों नेपाली मूल के हैं।

दो लोगों को आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया है। सिरमौर में ओलावृष्टि भी हुई। वहींए ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं सामेवार व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिमी हवा के असर से अगले तीन दिन तक पहाड़ों पर और दिल्ली के आसपास के मैदानी इलाकों में ऐसा ही बना रहेगा।

मध्यप्रदेश: मजदूरों को घर लौटने के लिए चलेंगी 56 Special Train, डेढ़ लाख लौटें, 4 लाख से अधिक E-Pass के लिए आवेदन

सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में केरल और तमिलनाडू में भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं कर्नाटक के तटीय इलाकों में 13 और 14 मई को बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के चलते उत्तर पूर्वी भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story