मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: मजदूरों को घर लौटने के लिए चलेंगी 56 Special Train, डेढ़ लाख लौटें, 4 लाख से अधिक E-Pass के लिए आवेदन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
मध्यप्रदेश: मजदूरों को घर लौटने के लिए चलेंगी 56 Special Train, डेढ़ लाख लौटें, 4 लाख से अधिक E-Pass के लिए आवेदन
x
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की मजदूरों को घर वापस लाने के लिए 56 Special Train चलाने की तैयारी है। अभी तक प्रदेश में

मध्यप्रदेश: मजदूरों को घर लौटने के लिए चलेंगी 56 Special Train, डेढ़ लाख लौटें, 4 लाख से अधिक E-Pass के लिए आवेदन

भोपाल। लॉकडाउन के कारण बाहर फंसे लोगों को लाने का काम राज्य सरकारें कर रही हैं। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की मजदूरों को घर वापस लाने के लिए 56 Special Train चलाने की तैयारी है। अभी तक प्रदेश में डेढ़ लाख लोगों को वापस लाया जा चुका है, जबकि 4 लाख से अधिक लोगों ने E-Pass के लिए आवेदन किया है। (यहाँ करें E-Pass के लिए आवेदन)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूर बड़ी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश लौट रहे हैं। सभी कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में आने वाले मजदूरों का प्रदेश आगमन पर स्वागत किया जाये। उन्हें उतरते ही भोजन, चाय आदि उपलब्ध हो। अभी तक 01 लाख 55 हजार मजदूर मध्यप्रदेश लौटकर आ गये हैं।

श्रमिकों को भोपाल से उमरिया लेकर जा रही बस कटनी में पलटी, 28 मजदूर थें सवार

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिग्विजय ने पहली बार खुलकर बोला हमला, कही ये बात…

मजदूरों के लिये 56 ट्रेनें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक मजदूर भाई को प्रदेश वापस लाया जायेगा, वे बिल्कुल चिंता न करें। वहीं, अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया कि मजदूरों को प्रदेश लाने के लिये 56 ट्रेनों की मांग रेल मंत्रालय को भेजवाई गई है।

कर्नाटक से पहली ट्रेन आज मध्यप्रदेश के लिये रवाना होगी, जो कि जबलपुर एवं ग्वालियर रूकेगी। प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि वापस आने के लिये अभी तक 3 लाख 90 हजार व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

फिर बड़े हादसे से दहला MP, 5 मजदूरों की मौत 11 घायल, पढ़िए पूरी खबर

सलमान खान की बॉडी भी है इनके सामने फैल, MP के इस शहर आया भारत का सबसे फिट IPS

बता दें कि मध्यप्रदेश के नागरिक दूसरे राज्यों में फंसे हैं और लॉकडाउन के कारण उन्हें रहने और खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लॉकडाउन के तीसरे फेज में रेड जोन इलाकों को छोड़कर रियायत दी गई है।

नोडल अधिकारी को फोन न करें, कॉल सेंटर पर करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाहर फंसे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की अनुमति एवं व्यवस्था के लिये मजदूर एवं अन्य व्यक्ति नोडल अधिकारियों को फोन न करें। वे इसके लिये बनाये गये कॉल सेंटर 0755-2411180 पर फोन करें।

Shahdol में एक साथ 11 श्रमिकों को दफनाया गया, Umaria में जलीं 4 चिताएं

MP में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ कर डाले इतने Transfers

राज्य की सीमाओं पर स्क्रीनिंग अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जो मजदूर सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश आते हैं, उनकी राज्य की सीमाओं पर अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाये। ट्रेन से आने वाले मजदूरों की स्क्रीनिंग जहां वे उतरते हैं वहां की जाये। कोई भी मजदूर बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश न कर पाए। साथ ही इनका पूरा विवरण भी लिखकर रखा जाये। गंतव्य पर पहुंचने पर इन्हें क्वारेंटाइन भी किया जाये।


ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story