राष्ट्रीय

सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम, वैट में 30 प्रतिशत तक इजाफा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम, वैट में 30 प्रतिशत तक इजाफा
x
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम, वैट में 30 प्रतिशत तक इजाफाशराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी

सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ाए दाम, वैट में 30 प्रतिशत तक इजाफा

शराब के बाद अब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

सतना के कोरोना पॉजिटिव मृतक का शव लेने नहीं आएं परिजन, आज रीवा प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार

दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% कर दिया है और डीजल पर वैट 16.75% से बढ़ाकर 30% कर दिया है। इसके चलते दिल्ली में आज से पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है।

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

सरकार द्वारा उपकर लगाने की वजह से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दरअसल, लॉकडाउन के चलते सरकार ने आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया है।

दुनियाभर में कोरोना के चलते कच्चे तेल की गिरी हैं कीमतें कोरोना के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि देश में लोगों को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन दिल्ली सरकार ने अपना राजस्व घाटा पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है।

LOCKDOWN: SATNA में 75 फीसदी लोगो का राशन खा गए, मचा हड़कंप

कैसे तय होती है तेल की कीमत? विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

LOCKDOWN: SATNA में 75 फीसदी लोगो का राशन खा गए, मचा हड़कंप

[signoff]

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story