राष्ट्रीय

समुद्र में आने वाला है तबाही मचाने वाला भूकंप, वैज्ञानिको को जांच में मिले संकेत, होगी भीषण तबाही...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
समुद्र में आने वाला है तबाही मचाने वाला भूकंप, वैज्ञानिको को जांच में मिले संकेत, होगी भीषण तबाही...
x
समुद्र में आने वाला है तबाही मचाने वाला भूकंप, वैज्ञानिको को जांच में मिले संकेत, होगी भीषण तबाही...एक ओर विश्व में फैले कोरोना महामारी से

समुद्र में आने वाला है तबाही मचाने वाला भूकंप, वैज्ञानिको को जांच में मिले संकेत, होगी भीषण तबाही…

एक ओर विश्व में फैले कोरोना महामारी से निजात मिली नहीं। आज भी डाक्टर कोरोना की दवाई खोजने में लगे हैं। वही वैज्ञानिकों ने समुद्र में आने वाले भूकंप से लोगोेें को चेताया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र में आने वाला भूकंप इतना विनाशकारी होगा जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। वैज्ञानिकों को यह जानकारी समुद्र में भूकंप से संबंधित जानकारी के लिए खनन के दौरान मिली है।

जानकारी के अनुसार इजरायल के मृत सागर में ड्रिलिंग का कार्य किया किया जा रहा था। इसी दौरान वैज्ञानिकों को बहुत ही खतरनाक संकेत मिले हैं। समुद्र के अंदर जमीन के नीचे एक हलचल देखने को मिला। इस हलचल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में भीषण तबाही मचाने वाला भूकंप आ सकता है।

समुद्र में आने वाला है तबाही मचाने वाला भूकंप, वैज्ञानिको को जांच में मिले संकेत, होगी भीषण तबाही...


PM MODI फिर दुनिया में NO.1, इस बार कर दिया यह कारनामा…

भूकंप के सम्बंध में जानकारी देते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस आने वाले विनाशकारी भूकंप से हजारों से लेकर लाखों तक की संख्या में लेागों की मौत हो सकती हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.5 तक हो सकती है। भूकंप कब आयेगा इसके लिए कोई वर्ष निश्चित नही किया जा सकता। लेकिन जब आयेगा तो इमारते धरासाई हो जायेंगी। बताया गया है कि समुद्र के नीचे टेक्टानिक प्लेटों में हलचल जैसे कुछ संकेत मिले हैं। ऐसे मे ंभूकंप आना तो तय है।

वैज्ञानिकों की माने तो उनका कहना है कि समुद्र में 120 से 150 वर्ष के बीच भूकंप आते हैं। लेकिन इस बार जांच से पता चला है कि आने वाले 10 वर्ष में ही इस तरह का भूकंप आ सकता है। इसके लिए विश्व स्तर पर जानकारी साझा की जा रही हैं। जिसमें विश्व स्तर के वैज्ञानिकों के मत लिए जाएंगे।

Kisan Andolan : फिर एक किसान ने कर लिया आत्महत्या, ‘सुसाइड नोट’ में लिखी यह बात…

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का ऐलान- देशभर में मुफ्त दी जाएगी कोरोना वैक्सीन ..

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, 8 बार चुने गए लोकसभा सदस्य

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story